फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरलल ड्रेन, एसवाईएल नहर व नरवाना ब्रांच पर नौ नए पुल को बनाने की मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछली सरकारों में रुके कार्यों को मनोहर सरकार ने अमलीजामा पहनाया : गोयल
विज्ञापन

विधायक ने कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया
कहा- पैरलल ड्रेन, एसवाईएल नहर और नरवाना ब्रांच पर नौ नये पुल बनाने की मिली मंजूरी
फोटो नंबर-----7
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। विधायक असीम गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में केंद्र, राज्यस्तर व विधानसभा स्तर पर पिछली सरकारों में वर्षों पुराने रुके कार्यों को भी अमलीजामा पहनाने का काम किया जा रहा है। शहर विधानसभा क्षेत्र में पैरलल ड्रेन, एसवाईएल नहर व नरवाना ब्रांच पर नौ नये पुलों को बनाने के कार्य को मंजूरी दी गई है और इन पर कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विधायक शहर विधानसभा क्षेत्र के तहत सिंचाई व जल संसाधन विभाग हरियाणा द्वारा गांव मुजफरा में मोहड़ी माइनर पुल का लोकार्पण, गांव बिडंगा में सुल्लर ड्रेन पर पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास, गांव खन्ना माजरा में मलौर डिस्ट्रीब्यूटरी की आरडी 24000 पुलिया के पुनर्निर्माण कार्य का लोकार्पण व गांव बकनौर में सतलुज-यमुना लिंक पैरलल ड्रेन व पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के उपरांत आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। गोयल ने कहा कि शहर विधानसभा क्षेत्र में पुलों के निर्माण कार्यों की मांग भी काफी वर्षों पुरानी थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में पैरलर ड्रेन, एसवाईएल नहर व नरवाना ब्रांच पर पुलों के निर्माण कार्यों को जहां मंजूर किया गया, वहीं उस पर कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव लखनौर साहिब में वीएलडी कॉलेज की मांग बहुत पुरानी थी, जिसे सरकार ने मंजूर करने का काम किया है। इस मौके पर सतलुज-यमुना लिंक जल सेवाएं परिमंडल अंबाला के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र गोस्वामी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनदीप राणा, गुरचरण सिंह, संजीव टोनी, रिंकू भानोखेड़ी, प्रताप सिंह, सुखदेव सिंह जंधेड़ी, ओमप्रकाश मुजफरा, मनप्रीत चौड़मस्तपुर, रत्न राम बिडंगा, सरपंच नन्यौला प्रतिनिधि बाबा खेमचंद, सरपंच प्रतिनिधि उगाड़ा जसविंद्र सिंह, शमशेर सैनी माजरा, कुलबीर सिंह कुर्बानपुर, जसमेर सिंह कुर्बानपुर, अजैब सिंह डंगडेरी, शिवम गोयल, नरेंद्र भलोठिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें