शहर में डेंगू की चार मरीजों की पुष्टि, कई संदिग्ध सिविल अस्पताल में भर्ती
फोटो ----- 52
डेंगू का बढ़ा प्रकोप, कई संदिग्ध मरीज भर्ती, अब तक चार की पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। मौसम परिवर्तन के साथ-साथ जिले में डेंगू के मरीजों का भी प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस वर्ष अब तक डेंगू के संभावित व प्लेटलेट्स कम होने पर कई मरीज यहां दाखिल हुए हैं। वहीं शहर में अब तक चार लोगों को डेंगू होने की पुष्टि भी हो चुकी है।
शहर नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों नें बताया कि इस समय करीब 20 मरीज यहां दाखिल हुए हैं, जिनकी आवश्यक जांच की गई है और चार मरीजों के डेंगू होने की पुष्टि हुई है। इनमें खतौली निवासी पूनम, शहर निवासी लखविंद्र, बलदेव नगर निवासी छोटू व दूधला मंडी निवासी नीतू डेंगू से पीड़ित बताए गए हैं। अस्पताल में मरीजों का पूरा ख्याल रखा जा रहा हैै, तो वहीं कुछ लोगों का कहना हैै कि हमें और अधिक बेहतर चिकित्सा सुविधा की जरूरत है। डेंगू से पीड़ित होने वाले मरीज आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ने की आशंका है। हालांकि बीते साल की अपेक्षा अभी अंबाला जिले में डेंगू का प्रकोप कम देखने को मिला है। इसके अलावा नन्यौला गांव में भी डेंगू की चपेट में कई लोगों के आने की सूचना है। डॉक्टरों ने आम लोगों को आगाह किया है कि वह स्वयं भी अपना ख्याल रखें। घर में पानी एकत्रित न होने दें। पूरी बाजू के कपड़े पहनें, तेज बुखार यदि जल्द ही नहीं उतर रहा तो तुरंत डेंगू की जांच करवाए। अधिक से अधिक मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करें।