एक्टिवा को कार ने मारी टक्कर, पिता-पुत्री घायल
फोटो 26
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। घर से अपनी दुकान पर जा रहे एक्टिवा सवार पिता और उसकी दो पुत्रियों को अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित रामपुर सरसेहड़ी चौक के पास तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसमें पिता व एक पुत्री घायल हो गई। एक अन्य कार चालक ने घायलों को कैंट सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जिसके बाद व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ स्थित जीएमसीएच 32 में रेफर कर दिया।
करधान निवासी इशा ने बताया कि शनिवार को वह अपनी बहन लता व पापा जयप्रकाश के साथ घर से एकता विहार स्थित अपनी दुकान गैस चूल्हे की शॉप पर जाने के लिए एक्टिवा पर निकले थे। एक्टिवा उसके पापा जयप्रकाश चला रहे थे। जैसे ही वह लोग रामपुर सरसेहड़ी मोड़ के पास पहुंचे तो एक कार ने एक्टिवा को टक्कर दे मारी और चालक कार लेकर फरार हो गया। इसके बाद तीनों हाईवे पर गिर पड़े। जयप्रकाश व लता घायल हो गए।