फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही पति पर मारने की धमकी का आरोप, पत्नी व बहन ने चौकी में की बदसलूकी, महिला पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शनिवार रात सिपाही की पत्नी व उसकी बहन ने मॉडल टाउन चौकी में जमकर हंगामा किया। उसने परिजनों पर जान से मारने और पति पर 50 हजार रुपये व दो मोबाइल लेकर भागने का आरोप लगाया। इससे पूर्व पति से झगड़े के बाद उसने आत्महत्या का भी प्रयास किया। होश आने पर वह सीधे चौकी पहुंची। पुलिस द्वारा मामला दर्ज होने के बाद भी वह वहीं डटी रही। इस दौरान दोनों बहनों ने महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी भी की और एक सिपाही की वर्दी भी खींची। बाद में पुलिस ने दोनों बहनों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने पर मामला दर्ज कर कर देर रात गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि चंडीगढ़ निवासी महिला नीलम और पंचकूला पुलिस लाइन में तैनात प्रेमनगर निवासी सिपाही रोहताश की शादी करीब एक माह पूर्व हुई थी। इसके बाद ही पति-पत्नी में तकरार रहती थी। शनिवार को भी पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिस कारण आरोपी महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। समय रहते रोहताश ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। उधर, होश में आई रोहताश की पत्नी नीलम ने मॉडल टाउन चौकी पहुंच पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति व उसके ससुराल वाले उसे मारना चाहते हैं। यही नहीं नीलम ने आरोप लगाया कि उसका पति उसकी कंपनी के 50 हजार रुपये व उसके दो मोबाइल फोन लेकर अस्पताल से फरार हो गया है। इसके बाद महिला पति से अपनी 50 हजार रुपये की राशि व मोबाइल फोन उसी समय लाने की जिद पर अड़ी रही। यही नहीं महिला व उसकी बहन सुदेश ने इस दौरान चौकी में मौजूद महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों के लिए अपशब्दों का भी प्रयोग किया और वर्दी भी खींची। बता दें कि नीलम इंडियन ऑयल में कैशियर के पद पर तैनात है।
विज्ञापन


दोनों बहनों को किया कोर्ट में किया पेश
महिला थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 323,186,332 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला नीलम व उनकी बहन सुदेश को देर रात ही गिरफ्तार किया। वहीं रविवार सुबह दोनों आरोपी महिलाओं को जज गुरदीप कौर के समक्ष पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया।

ननद ने की 1091 पर कॉल
झगड़ा बढ़ता देख घर में मौजूद ननद ने हेल्पलाइन नंबर 1091 पर कॉल की। सूचना मिलते ही महिला थाना प्रभारी सुनीता ढाका अपनी टीम के साथ मॉडल टाउन पहुंची, जहां पर उन्होंने रोहताश की पत्नी नीलम को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। मामला बढ़ता देख महिला थाना प्रभारी ने चौकी में अपनी लिखित में शिकायत दी।
विज्ञापन

.................
आरोपी महिला ने चौकी में उनके व उनकी टीम के साथ बदसलूकी की, वर्दी भी खींची। यहां तक कि आरोपी महिला ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली, जिसके मद्देनजर दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर कर उन्हें देर रात गिरफ्तार किया गया, जबकि रविवार को आरोपी बहनों को दोपहर जज गुरदीप कौर की अदालत में पेश किया गया, जहां पर अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया।
-सुनीता ढाका, इंचार्ज, महिला थाना, अंबाला शहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें