फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा व्यापारी खत्म होने की कगार पर : अरोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटा व्यापारी खत्म होने के कगार पर : अरोड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार अरोड़ा ने कहा कि आज प्रदेश और केंद्र सरकार अलग-अलग तरीके से टैक्स लागू कर व्यापारियों को परेशान कर रही है। छोटा व्यापारी जहां खत्म होने के कगार पर है, वहीं नरेंद्र मोदी जो सत्ता में आने से पूर्व अंबानी, अडानी पर आरोप लगाते हुए दिखते थे वो उन्हें आज हजारों करोड़ का फायदा दे रहे हैं। वह एक निजी पैलेस में इनेलो शहरी कार्यकर्ताओं और शहरी क्षेत्र के व्यापारियों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जिले के व्यापारियों और दुकानदारों से आठ सितंबर को अंबाला बंद में सहयोग देने की अपील की।
अरोड़ा ने कहा कि इनेलो राज में व्यापार उद्योग को तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने न केवल अनेक राहत प्रदान की बल्कि कई ऐसे टैक्स खत्म किए, जिनसे व्यापारियों का शोषण हुआ। उन्होंने कहा कि जहां पूर्व की कांग्रेस सरकार में टूजी स्पैक्ट्रम घोटाला, कोयला घोटाला, डीएलएफ घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटालों से देश की किरकिरी हुई थी, वहीं आज भाजपा शासनकाल में जिनकी गोटियां सरकार से फिट हैं वो आए दिन देश को छोडकर करोड़ों अरबों रुपये लेकर भाग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कुलभूषण गोयल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने अपने शासनकाल में एसटी 14, 14-ए, एस. टी. 15-ए, बी, सी, डी, फार्म समाप्त किए। इंस्पेक्टरी राज चुंगी खत्म की। इससे पहले इनेलो जिलाध्यक्ष शीशपाल जंधेड़ी व व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ओंकार सिंह ने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया तथा अंबाला बंद सफल होने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्टेट कार्यकारिणी सदस्य मक्खन सिंह लबाना, जगमाल सिंह रोलो, सुरजीत सोंडा, किरपाल सिंह अरोड़ा, शम्मी सोंडा, कृष्ण राणा, लाली भानोखेड़ी, हलका प्रधान रामकुमार बटरोह, अवतार शेरगिल, भूप सिंह गुज्जर, पंकज भारद्वाज, सरवन सिंह, सूरज जिंदल, दया रानी दुखेड़ी, जंगबीर थंबड़, इकबाल बाजवा, जसविंदर सकरोहो, डॉ. रामनाथ, लाली मछोंडा, विकास सोनकर, रवि बब्याल, दीपक आर्य, अमर, दिवेंद्र सैनी, रघुबीर सैनी, गुरप्रीत, सतविंद्र, बलवान कंगवाल, मुलाना मोहम्मद अजगर कासनी, जीत सिंह, राजेंद्र, खेम, वीरेंद्र, नीवन गर्ग, तेजपाल शर्मा, सुरेंद्र घई, सुभाष, तुसार, बिट्टू, गोल्डी, शिंमी, मंजीत, हरीश, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें