अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। मिक्सी एसोसिएशन तथा इलेक्ट्रिक एप्लाइंसेस एसोसिएशन द्वारा हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नीरू वढेरा का मिक्सी मार्केट में अभिनंदन किया गया। सरकार द्वारा मिक्सी उत्पाद पर जीएसटी दर को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष नीरू वढेरा पिछले काफी समय से लगातार मिक्सी पर जीएसटी दर को कम करवाने के लिए अलग-अलग माध्यमों से इस बारे में संघर्ष कर रहे हैं तथा उनका व उनकी टीम का यह संघर्ष कामयाब हुआ।
नीरू वढेरा के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल द्वारा सेनिटरी नेपकिन पर लगे जीएसटी को हटाने की मांग की गई थी और इसी विषय पर हाल ही में हुई उनकी जीएसटी अधिकारियों से मीटिंग में उन्होंने इस विषय को जोर शोर से उठाया था। जीएसटी रिटर्न को तिमाही करने की मांग उठाई थी जोकि मान ली गई है। वढेरा ने मिक्सी उद्योग के मनोहर लाल सैनी, चंद्रमोहन गुलाटी, गुलशन कालड़ा, शाम थापर, अविनाश सिंगला तथा कुलदीप अरोड़ा का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के सुरेंद्र सचदेवा, पवन गुप्ता, अशोक खरबंदा, प्रदीप बजाज, तरसेम अग्रवाल, देवेंद्र वर्मा तथा राजकुमार नागपाल भी मौजूद रहे।