फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजीएम के निरीक्षण से पहले स्टेशन पर रेल पटरी में दरार, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। शनिवार सुबह साढ़े दस बजे से कैंट स्टेशन पर नार्दन रेलवे के एजीएम का निरीक्षण शुरू होना था मगर करीब डेढ़ घंटा पहले स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर सुबह नौ बजे रेल पटरी में दरार आ गई। पटरी में दरार आने की सूचना मिलते ही रेल अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में आधे घंटे में पटरी को दुरुस्त किया गया जिसके बाद एक नंबर लाइन बहाल हो सकी।
विज्ञापन

सुबह करीब पौने नौ बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर रेल कर्मी सुमेर सिंह ने रेल पटरी को टूटा देखा और तुरंत इसकी सूचना रेल अधिकारियों को दी। कुछ ही देर में स्टेशन अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पटरी में दरार मिली जिस कारण पटरी पर परिचालन को रोक दिया गया। लगभग 30 मिनट के भीतर रेल पटरी की मरम्मत कर उसे ठीक किया गया जिसके बाद रेल लाइन पर यातायात बहाल हुआ। पीडब्ल्यूआई आरके मीणा, स्टेशन उपाधीक्षक हंसराज सहित अनेक अधिकारी मौके पर मौजूद थे। यदि समय रहते कि वह पटरी में दरार को नहीं पकड़ा जाता तो हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें