बहादुरगढ़। लाइनपार निवासी एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजन उसे हर संभावित स्थान पर तलाश कर चुके हैं, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी कुछ पता नहीं है। पुलिस को दी सूचना में लाइनपार निवासी सतीश ने कहा है कि उसका 19 वर्षीय बेटा अक्रधर पांडे ऑटो चलाता है। 16 मार्च की शाम को सवारी लेने के लिए वह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। देर शाम तक नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। बीते तीन दिन से हर संभावित स्थान पर उसे तलाशा जा चुका है, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। उन्हें शक है कि किसी ने उसे छिपा रखा है। पुलिस तलाशने में मदद करे। उधर, लाइनपार थाना पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।