फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- तोपखाना बाजार में कर दी थी संदीप गोयल की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता संदीप हत्याकांड मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
तोपखाना बाजार में छह मई को हुई भाजपा कार्यकर्ता संदीप गोयल की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बहुचर्चित हत्याकांड में मुख्य आरोपी एवं कांग्रेस नेता विजय सहित एक अन्य को पुलिस पहले ही काबू कर चुकी है। काबू किए आरोपियों की पहचान पंकज और विशाल निवासी तोपखाना बाजार के रूप में हुई है। आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां दोनों का एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता महिला ने छह मई को थाना अंबाला छावनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी विजय निवासी तोपखाना बाजार ने रंजिश के चलते छह मई को उसके पति संदीप गोयल की गोली मारकर हत्या कर दी। इसमें आरोपी पंकज, विशाल, रजत, चेतन, जितेंद्र, विरेंद्र और मनोज निवासी तोपखाना बाजार अंबाला छावनी भी शामिल थे। हत्या के बाद मौके से आरोपी फरार हो गया था, लेकिन बाद में आरोपी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके साथ ही पुलिस ने हत्याकांड में आरोपी बनाए गए रजत को भी गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार थी, जबकि अब पुलिस ने आरोपी पंकज व विशाल निवासी तोपखाना बाजार अंबाला छावनी को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें