रोडवेज की दो बसें भिड़ीं, यात्री सुरक्षित
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
जीटी रोड पर सेना नगर के पास शनिवार दोपहर दो रोडवेज बसों में टक्कर हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी मुताबिक सोनीपत डिपो की बस के आगे लावारिस पशु आ जाने से चालक ने एकाएक ब्रेक मार दी जिसकी वजह से पीछे आ रही रोहतक डिपो की बस टकरा गई। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बलदेव नगर थाने के एसएचओ रजनीश यादव ने बताया कि हादसा रोड पर लावारिस पशु के आ जाने से हुआ है। इस बारे कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।