दीवार से टकराई बाइक, चंडीगढ़ रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
घर से काम के लिए निकल रहे एक व्यक्ति की बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई गई। हादसे में घायल व्यक्ति रंजीत को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जानकारी अनुसार कंगवाल गांव निवासी रंजीत (41) शनिवार सुबह घर से निकला ही था कि कुछ दूर उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और इस वजह से वह दीवार में जा टकराया। हादसे में रंजीत को काफी चोट आई जिसके बाद उसे शहर के ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए लाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।