फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- सभी स्कूलों भेजा गया एसेसमेंट का शिड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन
मई के अंतिम सप्ताह में होगा विद्यार्थियों का पहला एसेस्मेंट टेस्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
स्कूलों में बच्चों की एसेस्मेंट निर्धारित करने के लिए होनेे वाली परीक्षा का शेड्यूल स्कूलों को जारी हो चुका है। जहां पहले इन टेस्ट को मंथली एसेस्मेंट टेस्ट कहा जाता था, जिसमें पूरे वर्ष में विद्यार्थियों के चार बार टेस्ट लिए जाते थे लेकिन इस वर्ष इसे स्टूडेंट एसेस्मेंट का नाम दिया गया है। जिसमें अब हाफ ईयरली टेस्ट को जोड़ कर पांच बार विद्यार्थियों को टेस्ट लिया जाएगा और उन अंकों को जोड़ कर ही विद्यार्थियों की एसेस्मेंट निर्धारित की जाएगी। इस वर्ष पहला टेस्ट मई के आखिरी हफ्ते में लिया जाएगा। बता दें कि मई में ली जानी वाली परीक्षा स्कूल लेवल पर ली जाएगी और इसमें अप्रैल और मई में पढ़ाए गए सिलेब्स में से विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
एसेस्मेंट मुख्य रूप से विद्यार्थियों द्वारा पूरे वर्ष किए गए व्यवहार पर लगाई जाती है और इसमें अधिक अंक प्रतिवर्ष होने वाली परीक्षाओं के भी जुड़ते हैं, क्योंकि कई बार यही अंक विद्यार्थियों की परसेंटेज में इजाफा कर सकते हैं, इसलिए इन एसेस्मेंट के अंकों का विद्यार्थियों के परीक्षा अंकों पर प्रभाव भी पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमेशा की तरह इस वर्ष भी मंथली टेस्ट आयोजित की जाएंगी जहां पहले चार बार टेस्ट लिए जाते थे, वहीं अब यह पांच बार लिए जाएंगे। - सुधीर कालड़ा, बीईओ, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें