फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- कार्रवाई के लिए नगर निगम करता है प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड टीम का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला में पॉलिथीन बैन फिर भी बिक्री, पंचकूला से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम का इंतजार कर रही निगम टीम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
पर्यावरण के लिए हानिकारक पॉलिथीन के प्रयोग पर अंकुश लगाने के लिए अंबाला में भले ही पॉलिथीन पर प्रतिबंध हो, फिर भी इसका धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है। वहीं नगर निगम की टीम कार्रवाई करने के लिए पंचकूला की प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड टीम का इंतजार करती रहती है। ऐसे में साफ है कि पॉलिथीन पर यह प्रतिबंध कैसे कारगर हो पाएगा।
गौरतलब है कि बाजारों में पॉलिथीन का जमकर प्रयोग हो रहा है, लेकिन इन सब पर अंकुश लगाने वाला कोई नहीं है। नगर निगम टीम भी इस पर कार्रवाई करने के लिए पंचकूला से आने वाली प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड की टीम का इंतजार करती है और जब तक विभाग की ओर से कोई अधिकारी इस पर कार्रवाई करने के लिए आता तो पॉलिथीन बैग पर प्रयोग करने वाले लोगों पर अंकुश लगाना नामुमकिन है।
विज्ञापन


नालों के ओवरफ्लो होने का सबसे बड़ा कारण
अंबाला में विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बिगड़ी है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि नालियों में पॉलिथीन बैग फंस जाते हैं जिससे नालियों में पानी रुक जाता है। नगर निगम टीम पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले लोगों पर तभी कार्रवाई कर सकती है, जब पंचकूला से आने वाली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम उनके साथ हो। इससे पूर्व भी कई बार बोर्ड द्वारा अंबाला में कार्रवाई की गई थी लेकिन यह कार्रवाई न के बराबर ही साबित हो रही है।

पकड़े जाने पर चालान का है प्रावधान
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा पहले कुछ रेशों के पॉलिथीन बैग का प्रयोग करने की छूट थी लेकिन बढ़ती गंदगी और प्रदूषण को देखते हुए सभी प्रकार के पॉलिथीन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया था। नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग्स लगाकर पॉलिथीन बैन की जानकारी दी गई है लेकिन कार्रवाई न होने के कारण प्रचार व प्रसार का किसी भी तरह का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


अंबाला में पॉलिथीन पर पूर्ण रूप से बैन है और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से विभाग द्वारा कार्रवाई की जाती है। अगर कोई व्यक्ति पॉलिथीन का प्रयोग करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे दंडित किया जाता है। -विनोद बैनिवाल, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें