फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- महिलाओं ने कहा, जिसको ठेका दिया, उसने लिए हैं दो-दो हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
आवास योजना में नक्शा पास करने के नाम पर ठगी का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा।
कस्बे के लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगरपालिका कार्यालय और ठेकाधारी फर्म पर ठगने का आरोप लगाया है। गुस्साए लोगों ने नपा कार्यालय व एसडीएम बराड़ा के कार्यालय में रोष प्रदर्शन कर संबंधित अधिकारियों व फर्म के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रणबीर सिंह, चिरंजी लाल, मीना कुमारी, राकेश कुमार, गुरजीत सिंह, शिवराम, जयपाल, नरेश कुमार, नसीम, लाजवंती, मीना रानी, उषा, रेखा, सीमा, ललिता आदि ने एसडीएम बराड़ा को दी शिकायत में बताया कि नगरपालिका कार्यालय बराड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 25 हजार रुपये की ग्रांट दिए जाने संबंधी फार्म भरे गए थे। उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ से घर का नक्शा पास करने की एवज में उनसे दो-दो हजार रुपये लिये गए। लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि बुधवार को उन्हें अधिकारियों द्वारा नगरपालिका कार्यालय में बुलाकर फार्म भरते समय बताए गए नियमों से बिल्कुल उलट नियम बताए गए। यहां तक कि घरों की रजिस्ट्री भी बैंक के पास जमा करवाने की बाध्यता बताई गई। लोगों ने आरोप लगाया कि उनसे दो-दो हजार रुपये ठग लिए गए हैं। लोगों ने एसडीएम बराड़ा से संबंधित अधिकारियों व ठेकाधारी फर्म के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, नगरपालिका बराड़ा सचिव अजय वालिया ने बताया कि सरकार ने इस योजना के सर्वे का ठेका राजस्थान की कंपनी को दिया था। लोगों को बताया था कि किसी को कोई भी परेशान करे तो वह नपा कार्यालय में बताएं। यदि लोगों से कंपनी के कर्मचारियों ने पैसे लिए हैं तो लिखित शिकायत दें, जिस पर कार्रवाई की जाएगी। सरकार की ओर से सीएलएसएस (क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम) के तहत 48 लोगों की लिस्ट आई थी, जिनकी लिस्ट 10 मार्च तक बैंकों को देनी है। लोगों को केवल प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दिए जाने वाले लोन संबंधी जानकारी देने के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें