फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- लाखों रुपये की लागत से बना कैंट सिविल अस्पताल के नए ब्लाक -

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजी हेल्थ ने साफ की कुर्सी, लगाई फटकार
विज्ञापन

पेज चार पर लीड :::::
फोटो नंबर :: 21 से 24
- लाखों रुपये की लागत से बना कैंट सिविल अस्पताल के नए ब्लाक -
डीजी हेल्थ ने साफ की कुर्सी, लगाई फटकार
- डीजी हेल्थ ने जांची थी निर्माणाधीन सिविल अस्पताल कैंट की व्यवस्थाएं
- कहा, उपकरणों व अन्य सामान का रखरखाव हो बेहतर तरीके से
2 सितंबर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। लाखों रुपये की लागत से बने कैंट सिविल अस्पताल के नए ब्लाक में सफाई का आलम देखकर डीजी हेल्थ भड़क गए। इस दौरान उन्होंने न केवल कुर्सी आदि की सफाई की, बल्कि अधिकारियों व कर्मचारियों की भी क्लास ली। इसके बाद वे मंत्री अनिल विज आवास पहुंचे, जहां उन्होंने सिविल अस्पताल को लेकर जानकारियां दीं।
स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के महानिदेशक सतीश अग्रवाल ने अंबाला छावनी के निर्माणाधीन सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जब अस्पताल में बने नए ब्लाक की व्यवस्थाएं देखी। यहां पर उन्होंने सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। इतना ही नहीं उन्होंने खुद ही कुर्सी सहित अन्य उपकरण को साफ किया और कहा कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। इस दौरान उन्होंने स्टाफ से भी इस बारे में पूछा, जबकि उन्होंने नसीहत दे डली की भविष्य में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उनहोंने यह भी कहा कि सरकार ने कैंट सिविल अस्पताल को आधुनिक स्वास्थ्य तकनीक से लैस किया। अब यह स्थानीय चिकित्सकों व स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय प्रशासन पर है कि वे इसका रखरखा बेहतर तरीके से करें। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह से अस्पताल को चैक किया जाएगा और खामी पाई जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने डायलिसिस सेंटर, आपातकालीन खंड सहित ओपीडी खंड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कैथ लैब स्थापित करने की प्रक्रिया तेजी से जारी है और संबंधित एजेंसी को यह कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के भवन एवं सड़कें तथा इलेक्ट्रिकल विंग के अधिकारियों को भी लंबित कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्य को भी जल्द पूरा करने के लिए कहा। अस्पताल के निरीक्षण के उपरांत सतीश अग्रवाल ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आवास पर उनसे मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य की नवीनतम स्थिति की जानकारी दी और कहा कि वे समय-समय पर औचक निरीक्षण करके कार्य की प्रगति का जायजा लेते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें