फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस स्वयंसेवकों ने की वृद्धों से मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के की ओर से विभिन्न महाविद्यालयों में मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के दौरान बुधवार को राजकीय महिला महाविद्यालय, अंबाला शहर की एनएसएस इकाई ने वृद्ध आश्रम में जाकर वहां ठहरे हुए वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की। महाविद्यालय छात्राओं के लिए यह एक अनूठा अनुभव था। इस दौरान छात्राओं ने बुजुर्गों के प्रति मान-सम्मान तथा अपनेपन का भाव जताते हुए देशभक्ति, धार्मिक गीतों एवं नृत्य के माध्यम से अति सुंदर प्रस्तुति देकर उनका मनोरंजन किया। वरिष्ठ नागरिकों ने भी छात्राओं से अपने विचार सांझा किये तथा अपने जीवन को मानव कल्याण में लगाने के लिए प्रेरणा दी। प्राचार्या डॉ. सीमा गांधी, एनएसएस संयोजक पूनम वत्स, महिला प्रकोष्ठ संयोजक सुमन सिरोही, निशा तथा शिवाली मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें