फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- सीएचसी शहजादपुर में हुआ शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी शहजादपुर में कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरा 128 गर्भवती महिलाओं का चेकअप किया गया, जिनमें से 49 महिलाएं हाई रिस्क पर पाई गईं। इन में से पांच महिलाओं को रेफर किया गया है। एसएमओ डॉ. तरुण प्रसाद ने बताया कि इस अभियान के तहत हर माह की 9 तारीख को गुणवत्ता युक्त प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं जोकि नियमित प्रसव पूर्व सेवाओं के अतिरिक्त दी जाती हैं। उन्होंने बताया कि आज डॉ. हरपिन्द्र कौर द्वारा 128 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई जिनमें 49 गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क पाई गई। इनमें से 5 को रेफर किया गया। इस कार्यक्रम में एएनएम कृष्णा, बबीता आदि ने सहयोग किया तथा जांच करवाने आई गर्भवती महिलाओं को पोषक आहार वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें