फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

------चार समाचार----

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। थाना साहा में दर्ज चोरी के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए साहा निवासी रवि कुमार को चौक से काबू कर लिया। आरोपी को शनिवार अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। इस मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस को दी शिकायत में साहा निवासी नरेश कुमार ने 24 जुलाई को थाना साहा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी संदीप उर्फ गोलू व रवि कुमार वासीयान गांव साहा ने 23 जुलाई को साहा में स्थित उसके राशन डिपो की दुकान का ताला तोड़कर लोहे का गल्ला व गेहूं चोरी कर लिया है, जिनकी कुल कीमत लगभग तीन हजार रुपये है।
विज्ञापन

नाबालिग दुराचार के मामले में आरोपी गिरफ्तार
अंबाला कैंट। गांव बिहटा में नाबालिग दुराचार के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गांव बिहटा निवासी आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शनिवार अदालत में पेश किया और अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिकायतकर्ता महिला ने गत दिवस थाना साहा में शिकायत दर्ज कराई थी कि अमन निवासी गांव बिहटा ने गत सांय गांव बीहटा में उसकी 9 वर्षीय बेटी के साथ दुराचार किया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
युवती से बैंक खाते की जानकारी लेकर निकाले हजारों
अंबाला सिटी। अज्ञात व्यक्ति द्वारा अंबाला सिटी की जग्गी कॉलोनी निवासी एक युवती से मोबाइल फोन के माध्यम से खाते संबंधित जानकारी जुटा धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। बलदेव नगर में जंडली के जग्गी कॉलोनी निवासी शिकायतकर्ता गुरचरण सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात आरोपी ने फोन के माध्यम से उसकी बेटी के बैंक खाते की जानकारी लेकर बेटी के बैंक खाते से एक बड़ी रकम निकलवाने की धोखाधड़ी की है। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि युवती ने दिए गए आरोपी के मोबाइल नंबर को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

करंट लगने से हुई मौत का मामला दर्ज
अंबाला सिटी। थाना नग्गल क्षेत्र स्थित गांव भुन्नी में बिजली के पोल पर तारों की रिपेरिंग करते समय व्यक्ति की करंट से मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना नग्गल में शिकायतकर्ता कुरुक्षेत्र के गांव अजरावर निवासी अमरीक सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि मृतक रणदीप सिंह गांव भुन्नी थाना नग्गल जिला अंबाला में पोल पर चढ़कर बिजली की तार की रिपेयर का कार्य कर रहा था, तभी बिजली विभाग की लापरवाही के कारण अचानक करंट छोड़ देने के कारण करंट लगने से उसकी मौत हो गई। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें