फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस्कॉफिकल बेव से पीड़ित 7 साल के बच्चे को मिली नई जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। पंचकूला स्थित एक निजी अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम ने हाल ही में गले की एक दुर्लभ बीमारी एस्कॉफिकल वेब से प्रभावित गांव बलाना निवासी 7 साल के एक बच्चे का सफल इलाज किया है। बताया जाता है कि पीड़ित किशोर एक वर्ष से से गले के इस रोग के चलते भोजन को निगलने में गंभीर कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था और भोजन गले में ही फंस रहा था। डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी टेस्ट के माध्यम देखकर सभी हैरान रह गए कि गले के ऊपरी हिस्से में एक झिल्ली जैसी सरंचना बनी हुई थी और वह किसी भी चीज को आगे नहीं जाने दे रही थी। डॉ. मनोज ने बताया कि एस्कॉफिकल वेब एक बहुत ही दुर्लभ बीमारी है, जो जन्म के समय 25 से 50 हजार बच्चों में से किसी एक को होती है। इसी बच्चे का सकुशल इलाज डाक्टरों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें