फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से ट्विन सिटी में हाहाकार, आज मिल सकती राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट/सिटी। बिजली कटौती से ट्विन सिटी में हाहाकार मच गई है। मंगलवार रात्रि से ही जिले में लगातार लग रहे बिजली कटों ने लोगों की हालत खराब कर दी है। बुधवार गर्मी व उमस से दिनभर लोग बेहाल रहे और रही सही कसर बिजली कटौती से पूरी कर दी। आलम यह था कि बाजारों में दिनभर बिजली गुल रही जबकि विभिन्न कॉलोनियों में भी कट लगे। कैंट में सदर क्षेत्र में दिनभर बिजली नहीं थी जबकि राय मार्केट में भी बिजली गुल रही। दिन ढला तो कॉलोनियों में बिजली कट लगने आरंभ हो गए। महेशनगर, दयालबाग, अजीत नगर, प्रीत नगर, इंद्रपुरी, राम नगर, गोबिंद नगर, एकता विहार व अन्य कॉलोनियों में रात तक बिजली नहीं आई। गर्मी में लोगों की बेचैनी बढ़ रही थी। सिटी में भी यही स्थिति रही। नाहन हाउस हुड सेक्टर, मानव चौक, घास मंडी, कैथ माजरी, माडल टाउन व अन्य स्थानों पर घंटों बिजली के कट लगे। उधर, मंगलवार रात कैथ माजरी में शार्ट सर्किट से बिजली तारें टूट गई जिस कारण रातभर क्षेत्र में बिजली गुल रही। दूसरी ओर चंडीगढ़ मौसम विज्ञान विभाग ने वीरवार से कुछ राहत की उम्मीद जताई है। विभाग के अनुसार वीरवार को फिजा पर बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश की भी इस दौरान संभावना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें