अंबाला सिटी। वीरवार को अंबाला हिसार रोड स्थित सूरज पैलेस में वीरवार शाम 7:30 बजे रोटरी क्लब अंबाला सेंट्रल की ओर से अपनी टीम का स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए अंबाला क्लब के चेयरमैन व मीडिया को-ऑर्डिनेटर सुनील मोहन त्रिखा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर, सांसद रत्न लाल कटारिया, विधायक असीम गोयल शिरकत करेंगे।