अंबाला कैंट। वार्ड नंबर 14 मे आने वाले क्षेत्रो मे सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए वार्ड पार्षद जसबीर सिंह जस्सी की अध्यक्षता मे बैठक का आयोजन किया गया। इसमें दयालबाग, विजय नगर, गोल्डन पार्क, शिव प्रताप नगर, अजीत नगर, मतिदास नगर आदि कालोनियों से लोगों ने भाग लिया। पार्षद ने बताया कि नागरिकों को अपने-अपने घरो मे मे दो-दो डस्टबिन रखने चाहिए। एक डस्टबिन में सूखा कूड़ा तथा दूसरे डस्टबिन गीला कूड़ा। बैठक में रेनू, अरविंद शुक्ला, अजय पराशर, बिजेंद्र चौहान, वीके वैध, सोमनाथ संजय गुप्ता, सतपाल सैनी, रविंद्र मोहन पराशर, चिराग शर्मा, चमन लाल खेड़ा, नवनीत भाटिया, देवराज गुप्ता, आशीष गुलाटी, अमरजीत पूरी आदि मौजूद रहे।