फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- सिट के पीकेआर जैन कन्या महाविद्यालय में हुआ कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जनकल्याण मंच अंबाला शहर के तत्वावधान में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह पीकेआर जैन कन्या महाविद्यालय अंबाला शहर में आयोजित किया गया। सम्मान समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन से हुआ तदोपरांत वंदे मातरम व सरस्वती वंदना की गई। इस दौरान डा. दिनेश मोहन मुख्य अतिथि रहे। जनकल्याण मंच के प्रधान सुदर्शन कुमार शर्मा, महामंत्री जयपाल शर्मा ने बताया कि मंच की ओर से विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है। इसका मकसद बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना है ताकि वे और अधिक मेहनत कर आगे बढ़ें। साथ ही अन्य बच्चों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम में संगीतज्ञ आरके वर्मा ने वंदे मातरम गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम अध्यक्ष मोहन मित्तल ने मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके माता-पिता को बधाई दी, जबकि सुशील कुमार मग्गो ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी। मुख्य वक्ता डॉ. एसएन पांडे ने कहा कि सरकार की ओर से शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में मंच के प्रधान सुदर्शन शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं, उनके माता-पिता, परिजनों तथा वहां पधारे अतिथियों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान देने पर धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें