अंबाला सिटी। हरियाणा कला परिषद की ओर से भारतीय कलाओं के विकास और इन कलाओं की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करने के लिए कार्यक्रम जुलाई को सुबह 9:30 बजे से सांय 5:30 बजे तक पंचायत भवन जिले में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विश्व विख्यात नृत्यांगना पद्म विभूषण डॉ. सोनल मान सिंह मुख्य अतिथि होंगे। हरियाणा कला परिषद के निदेशक अजय सिंहल ने बताया कि कला की प्रत्येक विधा में सुधार की आवश्यकता रहती है। बैठक में एक सत्र जिज्ञासा समाधान का रहेगा जिसमें प्रतिभागियों के प्रश्नों और जिज्ञासाओं का उत्तर दिया जायेगा। बैठक में भाग लेने के लिए हरियाणा से 40 नृत्यकारों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।