फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे 20 नाबालिग किए रेस्क्यू

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर जननायक  एक्सप्रेस से संरक्षण में लिए गए बच्चे। आरपीएफ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। संयुक्त टीम ने वीरवार देर रात जननायक एक्सप्रेस में चेकिंग अभियान चलाकर बाल मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे 20 नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया। सभी बच्चे बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्हें 12 घंटे काम कराने के बदले 12 हजार से 18 हजार रुपये मासिक वेतन का लालच देकर पंजाब के ईंट भट्ठों, राइस मिल, करनाल की जूता फैक्टरी और अन्य स्थानों पर ले जाया जा रहा था।
यह कार्रवाई एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रेन कार्यक्रम के तहत जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन अलायंस के टोल-फ्री नंबर पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलने पर जिला युवा विकास संगठन के प्रधान परमजीत सिंह बड़ौला के निर्देश पर विभिन्न विभागों को अलर्ट किया गया। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई, जीआरपी, आरपीएफ, सीआईबी और एएचटीयू की टीम शामिल हुई।
विज्ञापन

रात करीब 12:44 बजे ट्रेन संख्या 15211 जननायक एक्सप्रेस अंबाला कैंट स्टेशन पहुंची तो संयुक्त टीम ने जांच कर सभी 20 बच्चों को सुरक्षित उतार लिया। पूछताछ में छह बच्चों ने बताया कि उन्हें पंजाब के ईंट भट्ठों पर भेजा जा रहा था। ठेकेदारों ने पांच हजार रुपये एडवांस, खाना-रहना और 12 हजार रुपये मासिक वेतन देने का वादा किया था। चार बच्चे राइस मिल, तीन करनाल की जूता फैक्टरी और सात अन्य स्थानों पर काम करने जा रहे थे।
विज्ञापन


बाल आश्रम में भेजे गए बच्चे
डीडीआर और मेडिकल जांच के बाद बच्चों को बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन रंजीता सचदेवा के समक्ष पेश किया गया। समिति के आदेश पर सभी को देखभाल और काउंसलिंग के लिए राधा कृष्णा बाल आश्रम, नारायणगढ़ भेजा गया। टीम अब बच्चों के परिजनों की पहचान और तलाश में जुटी है, ताकि कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें