अंबाला। आगामी 25 मई शनिवार को हरियाणा की सभी 10 संसदीय (लोकसभा ) सीटों पर होने वाले मतदान में अंबाला (अनुसूचित जाति- एससी आरक्षित) लोस सीट में इस बार मतदाताओं की कुल संख्या करीब 20 लाख है, जो क्षेत्र के 14 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
अंबाला लोस सीट से इस बार मुख्य तौर पर भाजपा की बंतो देवी कटारिया, कांग्रेस के वरुण चौधरी, इनेलो के गुरप्रीत सिंह, जजपा से डॉ. किरण पुनिया और बसपा से पवन कुमार प्रत्याशी हैं जबकि कुल 14 उम्मीदवार मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। इससे पहले मई 2019 में हुए लोकसभा आम चुनाव के दौरान अंबाला लोस सीट से कुल 18 प्रत्याशी (नोटा को मिलाकर 19) मैदान में थे। मई 2019 के चुनाव में भाजपा के रतन लाल कटारिया विजेता रहे थे, जबकि दूसरे स्थान पर रही कांग्रेस की सैलजा को छोड़कर शेष सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। नोटा के पक्ष में तब कुल 7943 वोट पड़े थे।
-