फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शादी का झांसा देकर 20 लाख रुपये हड़पे, युवती नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। बोह गांव निवासी शमशेर सिंह से सहारनपुर की एक युवती ने शादी का झांसा देकर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। महेश नगर थाना पुलिस ने शमशेर सिंह की तहरीर पर शिवानी पुंडीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बोह गांव निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि 2022 में उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी। तीन बच्चों की देखभाल के लिए एक जीवनसाथी की जरूरत थी। उनकी मुलाकात सहारनपुर की शिवानी पुंडीर से हुई।
विज्ञापन

बिचौलियों ने बताया कि शिवानी का जल्द तलाक होने वाला है। अक्टूबर 2023 में दोनों का रोका हो गया था। धीरे-धीरे शिवानी ने अपनी बातों में फंसाना शुरू कर दिया। झांसे में लेते हुए कहा कि पति तलाक के बदले मोटी रकम मांग रहा है व वकील को भी पैसे देने हैं। इस तरह से युवती ने 20 लाख रुपये हड़प लिए। पैसे लेने के बाद शिवानी ने शादी से इन्कार दिया। जब मामला थाना महेश नगर पहुंचा तो वहां समझौता हुआ कि वह 10 लाख रुपये वापस कर देगी। जो चेक दिए वो भी बाउंस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें