संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान टीम ने लगातार दो दिन तक ट्रेनों में दबिश देकर 20 बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। यह कार्रवाई जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन अलायंस की सूचना पर गई।
इस कार्रवाई में जिला युवा विकास संगठन, बाल कल्याण समिति, जीआरपी और आरपीएफ की टीमें तैनात रहीं। ट्रेनों से संरक्षण में लिए गए बच्चों को हरियाणा और पंजाब की फैक्ट्रियों में मजदूरी के लिए ले जाया जा रहा था।