फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस से पकड़ा 2 किलो 47 ग्राम गांजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाणा एक्सप्रेस से सीआईए ने गांजा जब्त किया। दो अलग-अलग पैकेट से 2 किलो 47 ग्राम गांजा बरामद हुआ। सीआईए इंचार्ज जोगिंदर सिंह ने बताया कि दोपहर लगभग 12:50 बजे ट्रेन नंबर 02357 दुर्गियाणा सुपरफास्ट कोलकता से चलकर अमृतसर जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर 2 पर रुकी। टीम ने रेल इंजन के साथ वाले स्लीपर क्लास कोच में चेकिंग की तो सीट पर एक डिब्बा मिला। आसपास मौजूद यात्रियों से डिब्बे के संबंध में जब पूछताछ की गई को कोई जवाब नहीं दे पाया। डिब्बे में जब जांच की गई तो इसके अंदर 2 अलग-अलग पैकेट मिले। छावनी जीआरपी थाने में तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें