फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी में व्यवस्थाओं का एसडीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडी में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। एसडीएम कमलप्रीत कौर ने मंगलवार को गेहूं खरीद कार्यों को लेकर शहर अनाज मंडी में दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिये कि मंडी में किसानों को अपनी फसलों को बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मंडी में उपलब्ध पेयजल व्यवस्था, शौचालय, बिजली व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी स्वयं जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से इस बारे विस्तार से जानकारी हासिल की। उन्होंने निरीक्षण के दौरान बताया कि प्रशासन द्वारा किसानों व आढ़तियों को मंडी में सभी मूलभूत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं ताकि उन्हें अपनी फसलों को बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गेहूं खरीद का कार्य 1 अप्रैल से शुरू कर दिया गया है तथा गेहूं का समर्थन मूल्य 1840 रुपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने सचिव व आढ़तियों से कहा कि वह बारदाने व तिरपाल की भी व्यवस्था रखें ताकि यदि वर्षा होती है तो गेहूं को बचाया जा सके। उन्होंने मंडी सचिव से भी कहा कि मंडी में यदि किसानों या आढ़तियों को कोई भी समस्या आती है तो वह उस समस्या का तुरंत समाधान करें। उन्होंने यह भी बताया कि मंडी में किसानों की सुविधा के लिए हैल्प डैस्क भी लगाये गये हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें