नारायणगढ़ बार एसोसिएशन का चुनाव भी 5 को
नारायणगढ़। नारायणगढ़ बार एसोसिएशन में वार्षिक चुनाव का बिगुल बज गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार 27 मार्च से शुरू होकर यह चुनावी प्रक्रिया 5 अप्रैल को मतदान के दिन समाप्त होगी। चुनाव को संपन्न करवाने के लिए चुनाव अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। अधिसूचना के मुताबिक 27 से 29 मार्च तक जहां नामांकन दाखिल होंगे। वहीं 30 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 1 अप्रैल को नामांकन वापसी का दिन तय किया है। पांच अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश शर्मा ने बताया कि इस वार्षिक चुनाव में प्रधान, उपप्रधान, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष तथा चार कार्यकारिणी सदस्यों के लिए चयन होगा।