फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के लिए अब तक सिर्फ एक ने ही नामांकन भरा, आज आखिरी दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान पद के लिए अब तक सिर्फ एक ने ही नामांकन भरा, आज आखिरी दिन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव पांच अप्रैल को करवाए जाएंगे। सोमवार को चुनाव को लेकर नोटिफिकेशन जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। इस दौरान सभी प्रतिभागी वोटर्स से संपर्क करने में जुट गए हैं। इस बार चुनाव के जरिये बार की नई कार्यकारिणी चुनी जाएगी। बता दें कि अब तक केवल सेक्रेटरी, ज्वाइंट सेक्रेटरी, कैशियर और प्रधान पद के लिए ही नामांकन दाखिल हुए हैं। 25 मार्च से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है। इसके बाद 28 मार्च को स्क्रूटनी होगी। 29 व 30 मार्च को विड्रॉल कर सकेंगे। इसके बाद 5 अप्रैल को चुनाव होंगे। नामांकन सुबह 10 से शाम 4 बजे तक किए जा रहे हैं। वहीं चुनाव सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 4 बजे तक होंगे और उसी दिन शाम को परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।
---
अब तक इन्होंने भरा नामांकन
नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन सेक्रेटरी पद के लिए अधिवक्ता सुनील जैन, ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए हर्ष साहनी व कैशियर पद के लिए विजय पाल ने नामांकन भरा। वहीं 26 मार्च को नामांकन के दूसरे दिन वर्तमान प्रधान उमरीश गांधी ने प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया। रोचक बात यह है कि नामांकन प्रक्रिया में आज आखिरी दिन है और अभी तक किसी ने भी एग्जीक्यूटिव मेंबर्स व उपप्रधान के लिए नामांकन नहीं भरा है। वहीं अगर आज भी किसी प्रतिभागी ने प्रधान पद के लिए नामांकन नहीं भरा तो एक प्रकार से प्रधान पद की घोषणा कर दी जाएगी। बाकी बचे पदों के लिए एक से ज्यादा नामांकन दाखिल होते हैं तो उनका चुनाव करवाया जाएगा।
विज्ञापन

---
कोहली पांच तो रोहित दो बार रह चुके हैं प्रधान
अब तक अधिवक्ता जसबीर सिंह कोहली लगातार पांच बार और रोहित जैन दो बार प्रधान रह चुके हैं। बाकी सभी प्रधान का कार्यकाल सिर्फ 1 वर्ष का ही रहा है। कोई भी अधिवक्ता दो बार प्रधान पद पर रहने के बाद अगर तीसरी बार भी प्रधान पद के लिए आवेदन करता है तो उसे ऐसी स्थिति के लिए एक वर्ष का अंतराल अनिवार्य है।
विज्ञापन

---
रोमांचक होगा मुकाबला
अंबाला बार में इस वक्त करीब 1400 अधिवक्ता हैं। हर बार की तरह इस बार भी अधिवक्त चुनाव प्रक्रिया में वोट के माध्यम से प्रधान, उपप्रधान, सेक्रेटरी, ज्वाइंट सेक्रेटरी, कैशियर व एग्जीक्यूटिव मेंबर्स का चुनाव करेंगे। वर्तमान में प्रधान उमरीश गांधी, उपप्रधान सुधीर सहगल, सेक्रेटरी राज महक राणा, ज्वाइंट सेक्रेटरी अनुराग शर्मा, कैशियर अंकुश गुप्ता व एग्जीक्यूटिव मेंबर्स सेठी राम सराओ, पूजा, राजेंद्र कुमार व विजय कुमार हैं। ऐसे में इस बार भी जिला बार एसोसिएशन का चुनाव रोमांचक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें