फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर 1950 के महत्व को समझकर लाभ उठाएं मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल फ्री नंबर 1950 का लाभ उठाएं मतदाता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि टोल फ्री नंबर 1950 मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण नंबर है। कोई भी मतदाता 24 घंटे इस पर संपर्क करके मत संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकता है। काफी संख्या में मतदाता इस नंबर पर संपर्क करके जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। डीसी ने बताया कि 16 अप्रैल को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल है जबकि नामांकन पत्रों की जांच 24 अप्रैल को होगी। नामांकन वापसी की तिथि 26 अप्रैल होगी। उन्होंने बताया कि 12 मई को मतदान होगा और 23 मई को मतों की गणना की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शरणदीप कौर ने बताया कि जिले में 4 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें कुल 908 पॉलिंग स्टेशन हैं, 03-नारायणगढ़ में 211, 04-अंबाला कैंट में 188, 05-अंबाला शहर में 248, 06-मुलाना में आरक्षित विधानसभा क्षेत्र में 261 पोलिंग स्टेशन हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 8,04317 है। इनमें से 4,28,293 पुरुष और 3,76,024 महिला मतदाता हैं। सर्विस वोटरों की संख्या 3611 है, जिनमें से 3480 पुरुष और 131 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन

चुनाव तहसीलदार आंचल ने बताया कि नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,76,868 मतदाता हैं, जिनमें से 94,506 मेल और 82,362 फिमेल हैं। इसी प्रकार अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 1,83,045 है, जिनमें से पुरुष मतदाता 97,545 और महिला मतदाताओं की संख्या 85,500 हैं। इसी प्रकार से अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,39,723 मतदाता हैं, जिनमें से पुरुष मतदातों की संख्या 1,26,210 और महिला मतदाताओं की संख्या 1,13,513 है। इसी प्रकार से मुलाना विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,04,681 है, जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,10,032 और महिला मतदाताओं की संख्या 94,649 हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब एमसीएमसी किसी उम्मीदवार को नोटिस भेजती हैं तो उसे 48 घंटे में जवाब देना होता हैं और यदि वह निर्धारित समय में नोटिस का जवाब नहीं देता तो मीडिया प्रमाणन समिति का निर्णय अंतिम समझा जाएगा। जिला एमसीएमसी द्वारा लिए निर्णय की प्रति मिलने के 48 घंटे के अंदर राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन निगरानी समिति में अपील कर सकता हैं। स्टेट एमसीएमसी द्वारा प्राप्ति के 96 घंटों के अंदर-अंदर निर्णय देने का प्रावधान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें