आश्वासन के बाद किसानों का धरना समाप्त
बीमा कंपनी के अधिकारी ने 20 जनवरी तक मुआवजे की पेमेंट देने की कही बात
फोटो नंबर----22
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। ओलावृष्टि में खराब हुई फसल के मुआवजे की मांग को लेकर डीसी ऑफिस परिसर में धरने पर बैठे किसानों ने मंगलवार को प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया। साथ ही किसानों ने चेतावनी दी कि यदि इस बार प्रशासन ने फिर से उनके साथ धोखा किया तो वे बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
किसानों का साथ देने के लिए मंगलवार को भाकियू के अध्यक्ष गुरनाम सिंह अंबाला पहुंचे थे। प्रशासन की ओर से किसानों से एसडीएम, तहसीलदार व बीमा कंपनी के अधिकारी ने बातचीत की। बीमा कंपनी के अधिकारी ने किसानों को बताया कि वे 20 जनवरी तक किसानों का मुआवजे की पेमेंट दें देंगे। इसके बाद गुरनाम सिंह ने कहा कि हम प्रशासन को दो दिन और अतिरिक्त यानि 22 जनवरी तक का समय देते हैं। यदि उस दिन तक हमें मुआवजा न मिला तो 22 जनवरी को ही एक महापंचायत बुलाकर एक बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी।