फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेलों में निर्मित सामान को बेहतर बाजार उपलब्ध करवाने के किए जा रहे हैं प्रयास : पंवार

विज्ञापन
विज्ञापन
जेलों में निर्मित सामान को बेहतर बाजार उपलब्ध करवाने के किए जा रहे प्रयास : पंवार
विज्ञापन

फोटो नंबर : 2
केंद्रीय कारागार में रोटरी द्वारा आयोजित सद्भावना कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री पंवार
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। परिवहन एवं कारागार मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि कैदियों और बंदियों के कौशल विकास के लिए जेलों में विभिन्न उत्पाद तैयार करने की परियोजनाएं आरंभ करवाई गई हैं। इस तैयार सामान को उचित बाजार दिलवाने के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर भी कुरुक्षेत्र में लगने वाले सरस मेले में हरियाणा की जेलों में तैयार सामान के स्टाल लगाएं।
विज्ञापन

पंवार वीरवार को केंद्रीय कारागार में रोटरी क्लब अंबाला द्वारा आयोजित सद्भावना कार्यक्रम से पूर्व अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। कार्यक्रम में विधायक असीम गोयल, जेल महानिदेशक के. सेल्वराज और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद भी उपस्थित रहे। पंवार ने कहा कि यमुनानगर जेल में कैदियों द्वारा काफी बेहतर सामान तैयार किए जा रहे हैं। इसी प्रकार अंबाला जेल में तैयार किया गया बेकरी का सामान भी काफी लोकप्रिय हो रहा है। उन्होंने कहा कि दीवाली को देखते हुए केंद्रीय कारागार अंबाला के इस उत्पाद का जेल परिसर के बाहर स्टाल स्थापित किया जाएगा ताकि लोगों को त्यौहारों में शुद्ध और अच्छी गुणवत्ता का बेकरी का सामान उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जिन जेलों में स्थान उपलब्ध है वहां गोशाला भी स्थापित की जा रही हैं ताकि गोसेवा से कैदी व बंदी तनावमुक्त या व्यस्त रह सकें और गोधन से प्राप्त होने वाले दूध का प्रयोग कैदियों और बंदियों के लिए किया जा सके। उन्होंने बताया कि इसकी शुरूआत करनाल जेल से की जा चुकी है। विधायक असीम गोयल ने कहा कि केंद्रीय कारागार में बेकरी सहित अन्य उत्पाद तैयार करवाने में जेल प्रशासन द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि जीओ गीता द्वारा प्रदेश की सभी जेलों में वर्ष में एक बार गीता संदेश कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से कैदियों और बंदियों को गीता का संदेश देने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा का भी विकास किया जा रहा है। इस मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष सतीश चावला, सचिव हरमेहर सिंह लांबा, देवेंद्र गुप्ता, विश्वास वर्मा, राज कुमार अग्रवाल व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें