फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्ले-वे स्कूल का रिकार्ड खंगाला सीडब्ल्यूसी व डीसीपीओ ने

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडब्ल्यूसी व डीसीपीओ ने प्ले-वे स्कूल का रिकार्ड खंगाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। परशुराम कॉलोनी स्थित सांई लैप प्ले-वे स्कूल के ड्राइवर द्वारा छह वर्षीय बच्ची के शौन शोषण के मामले के बाद सोमवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी और डिस्ट्रिक चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर की टीम ने स्कूल में पहुंच वहां रिकार्ड खंगाला। टीम के पहुंचते ही स्कूल स्टाफ में हड़कंप की स्थिति रही।
टीम में शामिल डीसीपीओ मेघा सिंगला, सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदेव मंडेर व अन्य ने स्कूल का रजिस्टर, विद्यार्थियों की संख्या, स्टाफ की संख्या, बच्चों को प्रदान की जाने वाली सुविधाएं व अन्य पहलुओं पर जांच की। प्रिंसिपल से स्कूल का रिकार्ड मांगा गया, हालांकि प्रिंसिपल मौके पर ही मौजूद रहीं। टीम ने उन्हें सीडब्ल्यूसी कार्यालय में रिकार्ड प्रस्तुत करने के लिए समय दिया है। टीम यह सुनिश्चित करना चाहती है कि क्या यह प्ले-वे स्कूल नियमों के अनुसार चलाया जा रहा है या अन्य कोई खामियां है। सदस्य गुरदेव मंडेर ने कहा कि यदि किसी तरह की खामी पाई जाती है तो नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि गत दिनों इसी स्कूल का मामला सामने आया था जिसमें स्कूल वैन चालक सतीश उर्फ बिट्टू ने महज छह वर्षीय एक बच्ची से यौन शोषण किया। आरोप है कि चालक ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स से भी छेड़छाड़ की। बाद में वह बच्ची को उसके घर छोड़कर चला गया। जब परिवार ने बच्ची से लेट आने का कारण पूछा तो मासूम ने सारी कहानी बताई। मामले की शिकायत की गई थी जिसके बाद चालक पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें