फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइक्रो मैनेजमेंट : पन्ना प्रमुख के जरिये हर मतदाता तक पहुंचेगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
माइक्रो मैनेजमेंट : पन्ना प्रमुख के जरिये हर मतदाता तक पहुंचेगी भाजपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
प्रदेश में भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियों को धार देने की तैयारी कर ली है जबकि अंबाला में धीरे चुनावी हलचल बढ़ने लगी है। भाजपा अब पन्ना प्रमुख के जरिये हर मतदाता तक पहुंच बनाने की तैयारी में है। साल 2014 में प्रदेश में पहली बार सत्ता में आई भाजपा अब मतदाताओं का वोट स्विंग अपनी ओर करना चाहती है जिसके लिए अब सारी जिम्मेदारी पन्ना प्रमुख पर टिकेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा की चुनावी तैयारी सिंगल वोटर तक अपनी बात पहुंचाने की है। जिला अंबाला में करीब 8 लाख वोटर्स हैं, जिनमें से 4.26 लाख पुरुष व 3.75 लाख महिला मतदाता हैं।

यह है तैयारियां
भाजपा ने प्रदेश में अपनी चुनावी तैयारियों को करीब एक साल पहले ही शुरू कर दिया है हालांकि बीते साल प्रचारकों को जिम्मेदारी सौंपी थी जबकि इस साल भाजपा ने मंडल स्तर पर खबरचियों को तैनात किया ताकि मतदाताओं की नब्ज को टटोला जा सके। इसके बाद अब भाजपा ने पन्ना प्रमुख की नियुक्तियों की तैयारियां की हैं। इसके तहत वोटर लिस्ट में जितने भी वोटर शामिल होंगे, एक पन्ने पर एक भाजपा वर्कर की जिम्मेदारी होगी। यह वर्कर एक पेज पर आने वाले सभी वोटरों के संपर्क में रहेगा ताकि इन वोटरों का वोट भाजपा के पाले में स्विंग कराया जा सके। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक, गुजरात और त्रिपुरा में इसी माइक्रो मैनेजमेंट यानी पन्ना प्रमुख के सहारे ही भाजपा ने वोटरों को अपनी ओर स्विंग किया था।
विज्ञापन


अन्य दलों की हलचल भी हुई तेज
दूसरी ओर विपक्ष की चुनावी तैयारियों को लेकर हलचल भी शुरू हो चुकी है। एक ओर जहां कांग्रेस हर स्थानीय मुद्दे को कैश करने में पीछे नहीं हट रही है, वहीं इनेलो व बसपा भी जनसंपर्क के जरिये जहां लोगों का मिजाज पहचाने की कोशिश में है वहीं जनसभाओं अथवा नुक्कड़ सभाओं के जरिये अपनी जमीन तैयार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन



पन्ना प्रमुख की नियुक्तियां की जा रही हैं। वोटर लिस्ट के हिसाब से पन्ना प्रमुख एक पेज पर जितने भी वोटर होंगे, उनसे संपर्क में रहेगा। इस दौरान भाजपा की नीतियों, योजनाओं पर चर्चा होगी। साथ ही भाजपा का विजन भी मतदाताओं को समझाया जाएगा।
- जगमोहन कुमार, जिलाध्यक्ष, भाजपा अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें