फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की सब्जियां सड़क पर फेंकने व दही के कैन छीनने के आरोप में 73 लोगों पर केस दर्ज, दो जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जियां सड़क पर फेंकने और दही के कैन छीनने के आरोप में 73 लोगों पर केस, दो जेल भेजे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
किसानों के गांव बंद आंदोलन को लेकर किसानों की सब्जियां सड़क पर फेंकने और दूध का कैंटर रोकने, दही से भरे कैन छीनने के आरोप में पुलिस ने 73 लोगों पर केस दर्ज किया है। सिटी में हुई घटना के मामले में दो लोगों को जहां जेल भेजा गया है, वहीं भारतीय किसान यूनियन गिरफ्तार लोगों के समर्थन में उतर आई है। प्रशासन ने भी स्थिति को देखते हुए जिला में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए हैं। उधर, अंबाला कैंट की चारा मंडी में तीन दिन से पशुओं के लिए चारा सप्लाई नहीं हो पाया है, जिसके कारण पशुपालक परेशान है।

कैंट में 40 तो बराड़ा में 23 लोगों पर केस दर्ज
किसान आंदोलन के चलते हुई तीन बड़ी घटनाओं में पुलिस ने 73 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अंबाला कैंट में 15 नामजद समेत 40 पर मामला दर्ज किया है, वहीं अंबाला सिटी में आठ और बराड़ा में 23 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। ज्ञात रहेे कि अंबाला कैंट पड़ाव थाना क्षेत्र में शनिवार देर सायं दिल्ली-अंबाला हाइवे पर गाड़ियों को रोका और लोगों ने इसमें से मिर्च और टमाटर के कट्टे उतारे और सब्जियों को सड़क पर बिखेर दिया था। इसी तरह बराड़ा सब्जी मंडी में किसान की सब्जियां सड़क पर फेंकने के आरोप में दो लोगों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


तीन दिन से कैंट और सिटी में पशु चारे की किल्लत
अंबाला कैंट और सिटी की चारा मंडी में बीते तीन दिनों से चारा नहीं पहुंचा है। इस कारण पशुपालक भी परेशान हैं। हालांकि अभी तक पशुपालकों द्वारा स्टोर किया गया चारा खिलाया जा रहा था। यदि ऐसी स्थिति रही तो पशुओं के चारे के लिए संकट गहरा सकता है। दूसरी ओर पशु चारा बेचने वाले कुछ किसान सीधे डेयरियों तक चारा पहुंचा रहे हैं, जबकि घरेलू स्तर पर पशु पालने वालों के लिए परेशानी है।

10 जून तक धारा 144 लगाने के आदेश जारी
जिला मजिस्ट्रेट शरणदीप कौर बराड़ ने किसान यूनियन द्वारा मांगों को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन के मद्देनजर जिला में कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए 10 जून तक धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे और 10 जून तक प्रभावी रहेंगे। आदेशों के तहत पांच या इससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहेगा। कोई भी व्यक्ति अपने साथ किसी प्रकार का आग्नेय शस्त्र, तलवार, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जैली, गंडासी, चाकू और अन्य हथियार लेकर नहीं चल सकता। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों, सेना, अर्ध सैनिक बल, विभिन्न संस्थानों में तैनात सुरक्षा कर्मियों, सरकारी कर्मचारियों को इन आदेशों से मुक्त रखा गया है।


दूध ले जा रहे गाड़ी चालक और सुपरवाइजर से छीनाझपटी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
दही के केन छीनने, गाड़ी चालक और सुपरवाइजर से मोबाइल और रुपये छीनने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने रविवार को आठ लोगों पर केस दर्ज किया है। लक्ष्य दूध मिल्क प्लांट में कार्यरत विक्रम निवासी रूपगढ़ (जींद) ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी कि शनिवार रात करीब डेढ़ बजे वह लक्ष्य मिल्क प्लांट की गाड़ी पर दूध, दही लेकर चंडीगढ़ जा रहा था। उस वक्त उसके साथ सुपरवाइजर अनिल भी था। विक्रम ने पुलिस को बताया कि जैसे ही वह गांव बलाना पहुंचे वहां मौजूद 20-25 लोगों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली और दोनों के मोबाइल और पर्स छीनकर दूध के 197 क्रेट और दही के 15 कैन नीचे उतार लिए। इसके बाद खुद को पंजाब किसान यूनियन का नेता बताने वाले एक व्यक्ति ने ट्राली बुलाने के लिए फोन किया। जब वे दूध-दही के कंटेनर ले जाने लगे तो इतने में ही सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद उन्होंने दूध और मोबाइल वहीं फेंक दिए। मामले में पुलिस ने सर्वजीत निवासी ननेड़ी, घनौर, जिला पटियाला और जसबीर निवासी बलाना को उस समय गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को रविवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। मामले में सदर थाना में सर्वजीत और जसबीर के अलावा अमरेंद्र, डॉ. सीटा, मागी, सुखविंद्र, सतनाम और सुखविंद्र सिंह जैलदार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
उधर, किसानों पर दर्ज हुए मामले और दो किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को किसान यूनियन सदर पुलिस थाना में भी पहुंची थी। भाकियू के जिला प्रधान मलकीत सिंह काका का कहना है कि हमने पुलिस से मांग की है कि इस मामले में निष्पक्षता के साथ जांच की जाए, ताकि किसी निर्दोष पर कोई गलत कार्रवाई न हो।

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी मेरे पास आए थे। मामले में जो धाराएं लगाई गई हैं उन पर दोबारा जांच की मांग की है। मैंने दोबारा से निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। - अभिषेक जोरवाल, एसपी अंबाला
विज्ञापन



बराड़ा में 23 पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। स्थानीय सब्जी मंडी में शनिवार रात भिंडी बेचने आए मजदूर सुखबीर की सब्जी जबरन सड़क पर गिराने के मामले में बराड़ा पुलिस ने शिकायत के आधार पर 13 नामजद किसान यूनियन के सदस्यों के अलावा 10 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है। बराड़ा पुलिस ने रविवार अल सुबह दो किसानों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। शिकायत के आधार पर बराड़ा पुलिस ने श्याम सिंह प्रधान, पीपल सिंह, शीशपाल, फतेह सिंह, बलबीर सिंह, सुरजीत सिंह, अवतार सिंह, बलजीत सिंह, लवप्रीत सिंह, सुखदेव, दहिया माजरा निवासी नीरज, कुलविंदर और राजेंद्र सिंह निवासी नाहरा सहित अन्य 10 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने नीरज और कुलविंद्र निवासी दहिया माजरा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां दोनों की जमानत मंजूर हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें