फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- शिक्षा विभाग की सुपर 100 योजना -

विज्ञापन
विज्ञापन
10वीं में 85 फीसदी अंक हासिल करने वालों को जेईई और नीट की नि:शुल्क कोचिंग का मौका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
10वीं में 85 प्रतिशत अंक पाने वाले विद्यार्थियों को जेईई और नीट (प्रवेश परीक्षा) की तैयारी करवाने के लिए शिक्षा विभाग सुपर 100 योजना लाया है। योजना के तहत प्रदेश में जून के दूसरे हफ्ते में एक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जिसमें टॉप 100 चुने जाएंगे। इन विद्यार्थियों दो साल तक जेईई और नीट की तैयारी कराई जाएंगी। खास बात है कि यह विद्यार्थी दो साल तक हॉस्टल में ही रहेंगे, जबकि अकादमिक शिक्षा भी साथ चलेगी। इसके लिए जिला स्तर पर भी तैयारियां की जा रही हैं।

यह है योजना
प्राइवेट कोचिंग संस्थानों में जेईई और नीट की भारीभरकम फीस से छुटकारा दिलाने के लिए शिक्षा विभाग ने सुपर 100 योजना तैयार की है। यह योजना सरकारी स्कूलों में दसवीं पास कर चुके उन विद्यार्थियों के लिए जेईई और नीट की निशुल्क कोचिंग के रास्ते खोलेगी, जिनके परीक्षा परिणाम में 85 प्रतिशत या इससे अधिक अंक हैं। विभाग ने विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से इसे तैयार किया है, जिसके लिए प्रदेश भर में परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें चुने गए विद्यार्थियों को उक्त परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी।
विज्ञापन


ऐसे मिलेगी कोचिंग
जून में होने वाली परीक्षा के लिए विभाग जिला स्तर पर ओरिएंटेशन प्रोग्राम तैयार करेगा। इसमें 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं को लेकर जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही अकादमिक सैल हरियाणा की साइट पर विद्यार्थी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद परीक्षा होगी, जिसमें सुपर 100 यानी टॉप सौ में जगह बनाने वाले दसवीं पास कर चुके विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। चुने गए विद्यार्थियों को रेवाड़ी स्थित हॉस्टल में दो साल के लिए रहना होगा, जहां उनकी अकादमिक शिक्षा भी साथ ही चलेगी।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग सुपर 100 योजना लाया है, जिसमें दसवीं की परीक्षा में 85 प्रतिशत या इससे अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को जेईई और नीट की तैयारी करवाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद टॉप 100 में आने पर निशुल्क कोचिंग का मौका मिलेगा। - उमा शर्मा, डीईओ अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें