राम के नाम पर झूठ, गीता के नाम पर लूट और सरस्वती के नाम पर हो रहा घोटाला : तंवर
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि सरस्वती नदी के नाम पर 260 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए हैं, जबकि अभी तक एक बूंद भी नहीं मिली, जो किसी घोटाले की ओर इशारा कर रही है। राम के नाम पर झूठ, गीता के नाम पर लूट और सरस्वती के नाम पर घोटाला किया जा रहा है। हरियाणा बचाओ, परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा पर निकले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने वीरवार को दोसड़का स्थित गुरुद्वारा में माथा टेका। इस दौरान उनको गुरुद्वारा की ओर से सिरोपा भेंटकर सम्मानित भी किया गया। उन्होंने कहा कि कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय करने से प्रदेश की जनता का भाजपा ने अपमान किया है, जबकि एसवाईएल के नाम पर बीजेपी के इशारे पर इनेलो नाटक कर रही है। इस दौरान उन्होंने महिला दिवस पर खेतों में काम कर रही है महिलाओं से बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना।
इसके बाद साइकिल यात्रा दोसड़का से सढौरा, बिलासपुर, जगाधरी होते हुए फर्कपुर पहुंची। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादयान बिल्लू,, पूर्व विधायक राजरानी पूनम, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप सोनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी, महासचिव भूपसिंह राणा, हरिओम कौशिक, मनवीर कौर गिल, वीरेंद्र चौहान, महाबीर खुर्दी, दलबीर वाल्मीकि, साहब खान पटवारी, इब्राहिम इंजीनियर, अमन अहमदर मेवात, मस्तराम बागड़ जींद, सुखविंद्र सिंह जैलदार अंबाला, जेडी सिंह, जगजीत मोहड़ा, देवेंद्र सिंह बबली टोहाना, प्रमोद सहवाग जींद, विकास चौधरी फरीदाबाद, पंकज पूनिया करनाल, सतपाल कौशिक यमुनानगर, रवि चौधरी, कपूर सिंह अंबाला, जगबीर जोगनाखेड़ा, भूपेंद्र गंगवा, वंदना, कैलाश चंद्र झज्जर आदि मौजूद रहे।