फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

----दो समाचार------

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, महिला सहित पांच पीजीआई रेफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
साहा। (अंबाला)
साहा-शाहाबाद मेन रोड पर रविवार तड़के स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी लोग शिमला घूमने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह साहा के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार असम निवासी संजीव दास, शम्मी, विक्की, अनिता और कार चालक अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते हैं कि सभी मूलरूप से असम के रहने वाले हैं और वह घूमने के लिए दिल्ली से टैक्सी में शिमला जा रहे थे। साहा थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि घायलों को तड़के ही कैंट सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। घायलों के फिलहाल अभी बयान नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें