फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- पोक्सो एक्ट के तहत हाऊसिंग बोर्ड के युवक पर दर्ज हुआ मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
पांचवीं क्लास की छात्रा को ट्यूशन टीचर के बड़े भाई ने मोबाइल पर दिखाई अश्लील क्लिप, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। पांचवीं क्लास में पढ़ने वाली 11 साल की छात्रा को उसकी ही ट्यूशन टीचर के भाई द्वारा मोबाइल पर अश्लील वीडियो क्लिप दिखाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में नाबालिग बच्ची ने बताया कि वह पांचवी़ क्लास में पढ़ती है और हाऊसिंग बोर्ड इलाके में ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती है। देर शाम जब वह ट्यूशन पढने के लिए गई तो ट्यूशन वाली मैडम का बड़ा भाई घर पर मिला और उसने कहा कि दीदी काम से बाहर गई हुई हैं। चलो एक गेम खेलते हैं। गेम में हारने पर जो वह कहेगा वह हारने वाले को करना पड़ेगा। इतना कहकर उसने मोबाइल में एक वीडियो क्लिप चलाकर मोबाइल हाथ में दे दिया। जैसे-तैसे वहां से निकलकर घर पहुुंची और घर आकर मां को सारी बात बताई जिसके बाद मां ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। मामला उजागर होते ही महिला पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची और उसके परिवार की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत युवक पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्दी ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इंस्पेक्टर सुनीता, महिला पुलिस थाना प्रभारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें