नानाबालिग से की मारपीट, सरपंच सहित अन्य पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। एक नाबालिग बच्चे को पीटने, उसके संवेदनशील अंगों से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने सरपंच सहित अन्य पर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में पीड़ित ने एडीजीपी हरियाणा को शिकायत दी थी, जिसके बाद मुलाना पुलिस ने निर्देशों के बाद मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आरोपी सरपंच सहित अन्य ने शिकायकर्ता के नाबालिग बेटे को अपने कार्यालय में जबरन रोके रखा था। इतना ही नहीं सरपंच के साथ अन्य भी मौजूद थे। इस दौरान इन सभी आरोपियों ने मिलकर शिकायतकर्ता महिला के नाबालिग बेटे से न केवल मारपीट की, बल्कि के उसके संवेदनशील अंगों से भी छेड़छाड़ की। इस मारपीट के बाद से ही उसका बेटा सहमा हुआ है। इसी को लेकर पीड़ित महिला ने एडीजीपी हरियाणा को शिकायत दी थी। इसी शिकायत पर एडीजीपी ने स्थानीय पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश जारी किए।
मुलाना थाना प्रभारी मेहर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर नाबालिग से मारपीट करने व उसके संवेदनशील अंगों से छेड़छाड़ करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह मामला सरपंच नवनीत सैनी, सतपाह, मदन लाल सहित अन्य पर दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जाएगी, जबकि जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई होगी।