फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमएन स्कूल की तारों में लगी आग, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट।
सैन्य क्षेत्र स्थित जीएमएन पब्लिक स्कूल में शनिवार अचानक बिजली की तारों में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि अचानक वोल्टेज ज्यादा आने से तारों में स्पार्किंग के साथ आग लग गई। देखते ही देखते स्कूल छात्रों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कालेज स्टाफ ने तुरंत छात्रों को स्कूल से बाहर निकाला और दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने पंद्रह मिनट के अंदर आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। कालेज स्टाफ की मानें तो स्कूल में क्लास लग रही थी कि अचानक से तारों में आग लगने की सूचना मिली। इतने में कुछ समझ पाते कि आग बढ़ने लगी तो छात्रों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें