अंबाला कैंट। वाल्मीकि समाज की ओर से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के वित्तीय, आर्थिक व सामाजिक मुद्दों को हल करने के लिए जिला स्तर पर सामूहिक संस्था वाल्मीकि केंद्रीय बोर्ड का गठन किया गया। इस सभा के विभिन्न पदों के लिए 26 अक्तूबर को करवाया जाएगा जिसमें केवल संस्था के सदस्य ही भाग ले सकेंगे। इस मौके पर मदनलाल दिलखुश, हरलाल चांवरिया, हरिकृष्ण टांक, सतवीर सिंह राजौरियां, बिमल हंस, सुरेश सौदा, मोहनलाल बाबी, राजकुमार भट्टू, सोमनाथ बोह, मनोज, अरुण बागड़ी, धर्मेंद्र व अन्य सदस्य मौजूद रहे।