फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- एसबीआई निकलसन रोड की घटना, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। फर्म की इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए सुबह एसबीआई निकलसन रोड पहुंचे कर्मी ने दो युवकों पर उससे 68 हजार रुपये की राशि छीनने का आरोप लगाया। मामले की जानकारी कर्मी ने अपने मालिक को दी जिसके बाद सदर पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। पुलिस ने बैंक में पहुंचे मामले की जांच की। मगर पुलिस को अभी प्राथमिक जांच में ऐसी कोई घटना नहीं मिली है जिसके बाद यह मामला फिलहाल अभी संदिग्ध माना जा रहा है।
विज्ञापन

बीडी फ्लोर मिल के निकट फार्मा फर्म के संचालक गुरविंद्र ने कर्मचारी गगन को इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए 68 हजार रुपये के साथ निकलसन रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर भेजा था। यह राशि जमा करानी थी। कुछ समय बाद ही गगन का फोन गुरविंद्र को आया कि दो युवकों ने उससे बैंक के पास ही यह राशि छीन ली। मौके पर गुरविंद्र व सदर पुलिस टीम पहुंची। इस दौरान गगन ने बताया कि वह बैंक में दाखिल हुआ तो दो युवक उसके पास आए जोकि उससे बातें करने लगे। गगन ने बताया कि दोनों युवकों ने उसे बातों में लगा दिया और कुछ क्षणों बाद उसे वह बैंक से बाहर ले गए। इसी बीच एक युवक ने उससे 68 हजार रुपये की राशि झपट ली जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। उसने बताया कि उसने बदमाश का पीछा किया, मगर वह फरार हो गए। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज चेक की। जांच अधिकारी एएसआई राम कुमार ने बताया कि फुटेज में केवल इतना दिख रहा है कि युवक बैंक के अंदर दाखिल हुआ और तुरंत बाहर आ गया। जो आरोप उसने लगाए फुटेज में ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें