अंबाला सिटी। देव समाज कालेज फार गर्ल्स में नए शिक्षा सत्र के आरंभ पर नए छात्राओं के लिए स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. मुक्ता अरोड़ा को नव प्रकाशित काव्य संग्रह ‘अंतयोत्रा’ का लोकार्पण मुख्य अतिथि के रूप में पधारे कॉलेज के वाइस चेयरमैन एस कुमार व प्राचार्य रेनू गुप्ता ने किया। प्राचार्य ने कहा कि ज्ञान का मार्ग आसान नहीं होता। मुख्यातिथि ने भी नई छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद बीकॉम तृतीय वर्ष में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल करने वाली छात्रा मुस्कान कौशिक को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभी कॉलेज स्टाफ सदस्यों ने सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद की।