नारायणगढ़। बिजली विभाग में कांट्रेक्ट पर रखे कर्मी एएलएम प्रवीण को नौकरी से निकालने का फैसले के खिलाफ यूनियन उतर आई है। यूनियन ने एएलएम के समर्थन में धरना दिया। विभाग ने इसके बाद एएलएम प्रवीण को नौकरी पर रख लिया है। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिक सिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन द्वारा दिए गए धरने की अध्यक्षता यूनिट प्रधान सतदेव शर्मा ने की और मंच संचालन सुभाष धीमान ने किया जिसमें बडी संख्या में कर्मियों ने हिस्सा लिया। कर्मियों ने प्रवीण कुमार को नौकरी से निकाले जाने के विरोध में जमकर नारेबाजी की। उधर, अधिकारियों ने फिलहाल प्रवीण को नौकरी पर रख लिया है।