फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-अस्पताल में विभिन्न स्थानों पर लगे हैं गंदगी के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी से सिटी अस्पताल पड़ा बीमार
विज्ञापन

अंबाला सिटी।
सफाई के मामले में सिटी का सिविल अस्पताल बीमार है। यहां अस्पताल परिसर में विभिन्न स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। आलम यह है कि ग्राउंड में निगम के बड़े डस्टबिन पड़े हैं जोकि गंदगी से लबालब हैं। इतना ही नहीं अस्पताल परिसर की नालियां व अन्य स्थानों पर भी कमोबेश यही स्थिति है। शहर के बीचों बीच स्थित अस्पताल की यह स्थिति है तो अन्य जगहों पर क्या हालात होंगे। इस मामले को लेकर न तो अस्पताल प्रशासन न ही निगम प्रशासन कोई गंभीरता दिखा रहा है। ऐसा तब है जब ट्विन सिटी में निगम और प्रशासन द्वारा स्वच्छता अभियान चलाने का दावा किया जा रहा है। शहर की सड़कों पर स्वयं विधायक और अधिकारी तक उतरकर झाड़ू लगा रहे हैं, मगर अस्पताल परिसर में गंदगी शायद किसी को दिखाई नहीं दे रही है।

कूड़ेदानों से ओवर फ्लो होकर बाहर आ रह रही गंदगी
सिविल अस्पताल में नई बिल्डिंग के पीछे की खाली जगह पर दो कूड़ेदान रखे हुए है। परंतु यहां कूडे़दानों के अंदर से ज्यादा गंदगी तो कूड़ेदानों के बारह दिखाई दे रही है। कूड़े का इतना बड़ा ढेर लगा होने के बाद भी यहां से कूड़े उठाने की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। सिविल अस्पताल को नगर निगम की ओर से कूड़ेदान प्रदान किए गए हैं मगर निगम कर्मी यहां अपनी ड्यूटी सही तरीके से नहीं निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नालियां गंदगी से भरीं, नहीं हो रही सफाई
सिविल अस्पताल के बाहर बनी नालियां भी गंदगी से अटी पड़ी है, जिसको देखने से ऐसा लगता है कि कितने ही महीनों से इस नालियों की सफाई नहीं की गई। अगर प्रशासन की ओर से अस्पताल के बाहर की ही सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है तो अस्पताल के अंदर आने वाले मरीज स्वस्थ किस प्रकार होंगे। नगर निगम को भी चाहिए कि वह जल्द से जल्द अस्पताल के आसपास के क्षेत्र की सफाई करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें