फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: किसान आंदोलन के कारण 22 मई तक प्रभावित रहेंगी 187 ट्रेन

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। किसान आंदोलन के कारण रेलवे ने 22 मई तक ट्रेनों के संचालन की सूची जारी कर दी है। रविवार शाम को जारी आदेशों के तहत आगामी तीन दिन 187 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि इस दौरान 69 ट्रेनों को पूर्णतौर पर रद्द रखा जाएगा, वहीं 106 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा जबकि 12 को बीच रास्ते रद्द करके पुन: संचालित किया जाएगा। रेलवे ने कंफर्म टिकट यात्रियों को ट्रेनों के संबंध में संदेश भेज दिए हैं, लेकिन इसका खामियाजा वेटिंग टिकट सहित जनरल टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ेगा और उन्हें ट्रेन के इंतजार में एक बार फिर रेलवे स्टेशन पर घंटों बैठना पड़ेगा।
पानी के वॉल्व बंद
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे ही स्टेशन पर भीड़ भी काफी बढ़ रही है, लेकिन रेलवे द्वारा यात्रियों को उपलब्ध करवाए जा रहे पीने के पानी पर संकट पैदा हो गया। यह संकट पानी की कमी की वजह से नहीं बल्कि कुछ शरारती तत्वों की वजह से हुआ है जोकि मुनाफे के चक्कर में ऐसा कर रहे हैं ताकि यात्री बोतल बंद पानी को खरीदने के लिए मजबूर हों या फिर वाटर वेडिंग मशीनों से। ऐसी कई शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। हालांकि मामला रेलवे के संज्ञान में आ चुका है और वो पानी का वॉल्व बंद करने वालों पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

देरी से चली ट्रेनें
ट्रेनों के देरी से चलने का सिलसिला रेलवे की लाख कोशिशों के बाद भी लगातार जारी है। रविवार को भी अमृतसर, जम्मू,दिल्ली व सहारनपुर की तरफ से आने वाली ट्रेनें घंटों की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान ट्रेन नंबर 12030 शताब्दी एक्सप्रेस 12030-3.40 घंटे की देरी से तो वंदे भारत 22487-5.30 घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 14674-7.40 घंटे की देरी से, 22424-8.30 घंटे, 13006-6.35 घंटे, 18238-10.35 घंटे, 14632-5.50 घंटे, 22440-3.50 घंटे, 22432-6 घंटे, 12238-11 घंटे, 12332-2.45 घंटे, 22462-3.20 घंटे, 12311-30 मिनट, 18309-1.45 घंटे, 22477-4.30 घंटे, 12715-7.10 घंटे, 22461-8.25 घंटे, 11905-5.20 घंटे,11077-13.50 घंटे, 15211-1 घंटा, 14609-3.10 घंटे, 12237-1.40 घंटे, 18237-4.30 घंटे, 12491-1.20 घंटे की देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें